तेरा प्यार पाके भी उसे ना निभाना, तब हम अपने आपसे बहुत नाराज़ होते हैं।
तेरा नाम ले के भी न लेना, तब हम…
तेरी सिखाई हुई राहों पे न चलके, हम…
मेरे दुख पे तुझको रुलाके, हम…
तुझे पाके भी जब हम यहाँ और वहाँ भटकते हैं, तब हम…
तेरी मस्ती पर जब हमें गुस्सा आता है, तब हम…
तेरे बुलाने पर भी जब हम नहीं आते, तब हम…
तेरे देने पर भी जब हम कमजोर बनते हैं, तब हम…
तुम्हें अपना मानके भी जब अलग बनाते हैं, तब हम…
तुझमें खो के भी जब हम, हम में रहें, तब हम…
- डॉ. हीरा