जीत की प्रीत में क्या है मजा?
हार की रीत में क्या है सजा?
प्रेम के रस में क्या है गुन्हा?
जीवन के राज़ में क्या है छुपा?
प्रभु के पथ पे क्या है छुपा?
दिल की उड़ान में क्या है रखा?
वेद के भेद में क्या है जवाब?
गीता के सार में क्या है लाजवाब?
सोच कि इस निचोड़ में क्या है पाया?
अपने अंदर के विश्वास में क्या है आया?
- डॉ. हीरा