बिन पीए ही जाम पिला दिया, ऐ साकी।
कि मदहोशी का इनाम दिला दिया, ऐ साकी।
प्यार का पैगाम दिल में जला दिया, ऐ साकी।
कि न रहे वो इंतजार, वो आश जला दिया, ऐ साकी।
न सोए न जागे, हाल हमारा ऐसा बना दिया, ऐ साकी।
कि जलते परवाने और दिल बेहाल कर दिया, ऐ साकी।
जीए तो सिर्फ प्यार में तेरी, मरे तो क्या करें, ऐ साकी।
कि तेरी याद का एहसास जगा दिया, ऐ साकी।
हाले दिल तुम्हारा, हमें मालामाल कर गया, ऐ साकी।
कि गुजरते रास्ते में, गीत मिलन के अमर कर गया, ऐ साकी।
- डॉ. हीरा