आप का यूँ आना, मुस्कुराके फिर यूँ चले जाना,
नजरों से बातें करना और यादें युँ छोड़ जाना।
दिल में यूँ बस जाना और कत्ल हमारा यूँ करना,
कि अदाएँ यूँ हम पे बरसाना और प्यार हमें करते जाना।
आप का ये बोलना, न बोलके भी कह जाना,
कि आँखों से प्यार झलकाना और बहुत कुछ कह जाना।
दिल पे हमारे तीर चलाना और फिर मरहम लगाना,
ये अदा पे तेरी मर जाना और दुबारा ये याद करना।
आप का यूँ जाना, और बिछड के पास आना,
कि जिंदगी मोहताज हुई तेरे इस प्यार में, हमें आशियाना मिलना।
- डॉ. हीरा