तेरे प्यार में हम हो गए बदनाम लेके तेरा नाम,
कि हम बाँवरे लागे सारे धाम, लेके तेरा नाम।
पागल कहे हमें, सारे दे नाम, लेके तेरा नाम,
कि तेरे प्यार में हम भूल गए अपनी भान, लेके तेरा नाम।
ऐसो मीठो लागे हमें तेरो नाम, प्रभु तेरो नाम,
कि चाहते ये सदा कि बस लेते रहें हम तेरो नाम।
करयो हमारा ऐसो हाल, रे प्रभु लेके तेरा नाम,
कि बस अब हमें चहियो मारो श्याम।
बुला बुला हम तुझको पुकारें, लेके तारो नाम,
कि मुझ दिवानी के बस तू ही दे अब तारो नाम।
- डॉ. हीरा