सरे आम कत्ल किया और हमें पता भी न चला।
सरे आम हम में समाये और हमें पता भी न चला।
सरे आम जीवन सँवारा और हमें पता भी न चला ।
सरे आम हमें मिटाया और हमें पता भी न चला।
ये क्या किया खुदा तूने कि हमें कुछ पता न चला।
ये कैसे किया खुदा तूने कि हमें पता भी न चला।
हमें हम से चुरा लिया और हमें पता भी न चला।
जीवन में हमें तुम्हारा नाम दिया और हमें पता भी न चला।
इस दिल में खुद को बसा दिया और हमें पता भी न चला।
जीवन में सब कुछ दिया और हमें पता भी न चला।
- डॉ. हीरा