ये इश्क नहीं आसान जो दिल कुरबान करे, खुले आम खुद का कत्ल करे,
रब से इजहार करे, खुद को रब के हवाले करे।
लबों पे शायरी, दिल में मुहब्बत, फिर भी प्यार का ना इकरार करे,
होश मदहोश करे, मंझील की राह भुला दे, इश्क ही मंजिल बने,
रब से दुआ माँगे, हाले दिल बयान करे, खुदा में खुद को फना करे।
मुश्किल नहीं कुछ लगे, पागलपन भी दुआ लगे, रब को तो सब जगह देखें,
खुद की पहचान न रहे, आपना ही नाम न रहे, जिंदगी तो बदनाम बने।
रब ही रब रहे, न कुछ और रहे, रब से ही तो ये जहान बने,
फासले सब दूर लगे, रब ही पास लगे, रब से ही तो पहचान बने ।
- डॉ. हीरा